29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भारत रत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी, रविवार को सुबह निधन हो गया। मुंबई के शिवाजी पार्क रविवार शाम को ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने राजनीती, खेल और फिल्म जगत की हस्तियां बड़ी संख्या में मौजूद थीं। वहीं अपनी चहेती फनकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने उनके चाहने वालों का सैलाब भी उमड़ पड़ा था। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 7 Feb 2022, 7:06 AM IST

lataji.png

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 6 फरवरी, रविवार को सुबह उनका निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। कोरोना संक्रमण के चलते करीब महीना भर से अस्पताल में भर्ती थीं। मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार शाम को ही सवा सात बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सहित राजनीती, खेल और फिल्म जगत की हस्तियां बड़ी संख्या में मौजूद थीं। वहीं अपनी चहेती फनकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने उनके चाहने वालों का सैलाब भी उमड़ पड़ा था। लता जी भले पंच तत्त्व में विलीन हो गईं, लेकिन हर बजता सुर उनकी रेशमी और मखमली आवाज़ का अहसास दिलाता रहेगा। देश 1963 में तब भी रोया था जब लता मंगेशकर ने पहली बार ऐ मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी... गीत गाया था। लता जी ने फिर रुला दिया, लेकिन दुख इस बात है कि स्वर कोकिला के सुरों का कारवां अब थम गया है। अजीब इत्तेफाक है कि 6 फरवरी को उस अमर गीत के रचनाकार कवि पंडित प्रदीप का जन्मदिन है और इसी दिन लता जी ने अंतिम सांस ली। अलविदा दीदी! तुम जब भी याद आओगे, ये दिल भर आएगा ये आंख छलक जाएगी...

IMAGE CREDIT: PM. Narendra Modi


दीदी के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचे थे। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आदित्य ठाकरे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने लता दी के पार्थ‍िव शरीर पर पुष्पांजल‍ि अर्प‍ित की और उन्होंने उनके पार्थिव शरीर का परिक्रमा भी लगाया। अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए श‍िवाजी पार्क में रखा गया था जिसके बाद अब उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से विदाई दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-सुरों की महारानी लता मंगेशकर अपने पीछे छोड़ गईं अरबों की संपत्ति, कारों की थीं शौकीन


लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीबुड अभिनेता शाहरुख खान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ, शरद पवार व सचिन तेंदुलकर आदि कई लोग पहुंचे हुए हैं। इनके अलावा पीयूष गोयल भी शिवाजी पार्क में ही मौजूद हैं।

हृदयनाथ मंगेशकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हैं। वह मशहूर थिएटर कलाकार दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं। हृदयनाथ दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना खादिकर और उषा मंगेशकर के भाई हैं।

अपने शानदार गाने और संगीत के लिए हृदयनाथ मंगेशकर को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने भीमसेन जोशी और जसराज के हाथों पंडित की उपाधि से सम्मानित किया था। इसके अलावा हृदयनाथ मंगेशकर साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।


रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि लता दीदी लगभग एक महीने से आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और कोरोना से जंग लड़ रहीं थी। डॉक्टरों का कहना है कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है। दीदी के निधन से देशभर में शोक का माहौल है।

राष्ट्रीय शोक की घोषणा:
केंद्र ने भारत रत्न से सम्मानित गायिका के सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा:
महाराष्ट्र सरकार ने फेमस गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राज्यसभा एक घंटे के लिए रहेगी स्थगित:
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद 7 फरवरी को राज्यसभा एक घंटे के लिए स्थगित रहेगी।


पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी: