31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ले. जनरल मनोज पांडे होंगे नए उप-थलसेना प्रमुख, संभालेंगे ले. जनरल सीपी मोहंती की जगह

सरकार ने मंगलवार को पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जनरल पांडे मौजूदा उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह संभालेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 18 Jan 2022, 6:26 PM IST

Lieutenant General Manoj Pande appoineted as next Army vice chief

Lieutenant General Manoj Pande

भारत सरकार ने पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले उप-थलसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जनरल पांडे लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह लेंगे। मौजूदा उप-थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा था कि काफी वक्त से सरकार उप-थलसेना प्रमुख के नाम पर विचार कर रही थी। जिस पर मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का नाम फाइनल हुआ। उम्मीद है जल्द ही आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर दिया जाएगा। जनरल पांडे ने दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में नियुक्त होकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

ऐसा रहा जीवन:
वहीं शिक्षा की बात करें तो वो स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूनाइटेड किंगडम) से स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) में हायर कमांड कोर्स में भाग लिया। वो पिछले 37 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उत्तर-पूर्व के काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस में भी जनरल पांडे का अहम योगदान रहा। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एक जून को महत्वपूर्ण पूर्वी सेना कमान के नये कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला था। इस कमान का मुख्यालय कोलकाता में है।


यह भी पढ़ें-मुंबई वालों को राहत, आज आए कोरोना के सिर्फ 5976 नए मामले

इन ऑपरेशंस का है अनुभव:
जनरल पांडे जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट, स्ट्राइक कोर के हिस्से के रूप में एक इंजीनियर ब्रिगेड, नियंत्रण रेखा के साथ एक इन्फैंट्री ब्रिगेड, पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक माउंटेन डिवीजन और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ-साथ उत्तर-पूर्व में काउंटर इंसर्जेंसी आपरेशंस क्षेत्र में भी एक कोर की तैनाती की कमान संभाली है।


यह भी पढ़ें-भारत में निवेश का बेहतरीन समय, अगले 25 साल का प्लान बना सकते हैं- दावोस सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय