इन जिलों में प्रभावी
पीएमके उत्तरी तमिलनाडु की एक प्रमुख जाति, वन्नियार समुदाय पर मजबूत पकड़ रखती है। वन्नियार राज्य में सबसे पिछड़े वर्गों (एमबीसी) में आने वाली 35 से अधिक जातियों में से एक है। पीएमके वेलूर, रानीपेट, कडलूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम जैसे जिलों में प्रभावी है, जिन्हें वन्नियारों का गढ़ माना जाता है।