लोकसभा में बुधवार को एक बार फिर से टीएमसी सांसद और लोकसभा स्पीकर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, बजट सत्र के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अपनी बात रख रही थी। इसी दौरान बीजेपी के किसी एमपी ने ममता बनर्जी का नाम लेकर कुछ टिप्पणी कर दिया, जिसके बाद लोकसभा में मौजूद टीएमसी सांसदों ने हो हल्ला और चिल्लाना शुरु कर दिया। इसी कड़ी में मोइत्रा ने डिमांड रख दी कि बीजेपी के एमपी को सस्पेंड किया जाए. इस पर ओम बिरला गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने कहा – आप मुझे डायरेक्शन देंगी, नो, नो… मैं ये मैं अलाऊ नहीं कर सकता।