2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ludhiana Court Blast: पहले बेअदबी अब कोर्ट में ब्लास्ट, पंजाब CM चन्नी ने जताई साजिश की आशंका

पंजाब में गुरुवार दोपहर लुधियाना कोर्ट परिसर (Blast in Ludhiana court) में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। मीडिया से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, 'पहले बेअदबी करने के प्रयास किए गए जब वो सफल नहीं हुए तो ब्लास्ट का सहारा लिया गया। इन सभी हरकतों पर गौर किया जा रहा है। '
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 23 Dec 2021, 5:01 PM IST

jaipur

Charanjit Singh Channi

पंजाब में गुरुवार दोपहर लुधियाना कोर्ट परिसर (Blast in Ludhiana court) में हुए ब्लास्ट के बाद से सख्ती बढ़ा दी गई है। इस धमाके में एक महिला समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। इस ब्लास्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों से पूर्व बड़ी साजिश की आशंका जताई है। इसके साथ इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच NIA को सौंपने का निर्णय लिया है।


चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit singh channi) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'मैं मीटिंग खत्म कर लुधियाना जा रहा हूँ, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पहले बेअदबी करने के प्रयास किए गए जब वो सफल नहीं हुए तो ब्लास्ट का सहारा लिया गया। इन सभी हरकतों पर गौर किया जा रहा है। '

उन्होंने आगे कहा कि 'जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास या रहे हैं वैसे वैसे कुछ देश विरोधी और प्रदेश विरोधी ताकतें इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रही हैं। मैं इस मामले की पूरी जानकारी घटनास्थल पर जाकर लूँगा। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।'

यह भी पढ़ें: Ludhiana Bomb Blast: धमाके से दहला जिला कोर्ट, 1 की मौत, कई घायल

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit singh channi) के बयान से स्पष्ट है कि ये ब्लास्ट साजिश तहत किया गया है। यही कारण है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच NIA को सौंपने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: लुधियाना कोर्ट में धमाके के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, सुखबीर बादल ने लॉ एंड ऑर्डर पर कसा तंज

वहीं, अकाली दल ने लुधियाना में हुए ब्लास्ट की निंदा की है। बता दें कि हाल ही में अमृतसर और कपूरथला से बेअदबी का मामला सामने आया था जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा इसी महीने गुरुदासपुर में एक बोरी में टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड मिला था। वहीं इस घटना से दो दिन पूर्व पंजाब पुलिस ने राज्य के दीनानगर से भारी मात्रा में RDX बरामद किया था। ऐसे में ब्लास्ट के पीछे साजिश की आशंका होना लाजमी है।

अब इस ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।