नई दिल्ली। लुधियाना कोर्ट में विस्फोट ( Ludhiana Bomb Blast ) के बाद पंजाब सरकार हरकत में आई है। धमाके के तुरंत बाद पंजाब में हाई अलर्ट ( High Alert ) जारी कर दिया गया है। दरअसल इस धमाके में अब तक एक महिला समेत दो लोगों को मौत की खबर सामने आई है। वहीं धमाके में कम से कम 6 लोगों के जख्मी होने की खबर है। दरअसल धार्मिक स्थलों को लेकर पंजाब में इन दिनों में बवाल मचा हुआ है। इस बीच कोर्ट परिसर में हुए धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हालांकि धार्मिक स्थलों पर बेअदबी मामले की वजह से पहले ही पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) अलर्ट पर है।