धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी हिलने लगे। लोग दहशत में बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि धमाके में एक की मौत हो गई है ,जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक प्रशासन की ओऱ से इसको लेकर पुष्टि नहीं की गई है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों को मुताबिक धमाके के बाद बारूद की गंध आ रही है। हालांकि जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि ये सिलिंडर ब्लास्ट था या फिर आईडी ब्लास्ट या फिर कोई और तरीका इस्तेमाल किया गया।