आईटी मंत्री वैष्णव ने भारत की इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस सफलता की वजह पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत का विजन है। मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल का यह नेटवर्क भारत में ही बनाया और डिजाइन किया गया है।