सरकार पर मंडराते खतरे को देखते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार में महागठबंधन सरकार बचाने में जुटे हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शु्क्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करीब 5 बार फोन किया। लेकिन सीएम ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया। वहीं, आरजेडी में बैठकों का दौर लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है। लालू प्रसाद यादव ने जीतन राम मांझी को ऑफर दिया है कि अगर वह तेजस्वी को सीएम बनाने में मदद करते है तो वह मांझी के बेटे को डीप्टी सीएम बना देंगे।