8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Elections: कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन, निर्दलीय चुनाव लड़ने पर इस नेता को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Maharashtra Elections: Congress ने सांगली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जयश्री पाटिल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Nov 16, 2024

congress

congress

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार (Maharashtra Assembly Elections) के बीच कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जयश्री पाटिल (Jayshree Patil) पर कड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस (Congress) ने सांगली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जयश्री पाटिल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सांगली निर्वाचन क्षेत्र में पहले से ही उम्मीदवार खड़ा करने के बावजूद उनके चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के जवाब में लिया है।

6 साल के लिए किया निष्कासित

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के नेतृत्व में पटोले के स्पष्ट निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की। आधिकारिक निष्कासन पत्र में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पाटिल के कार्यों ने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है और आगामी चुनावों में पार्टी के सामूहिक प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है। पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव 2024 में सांगली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आप (जयश्री पाटिल) एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करता है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर आपको अगले 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा मैंने मुंबई में नरेंद्र मोदी जी का भाषण देखा। वो कह रहे थे राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ हैं और पंडित नेहरू भी आरक्षण के खिलाफ थे। जबकि नेहरू जी ने ही तो देश को सबसे पहले आरक्षण दिया। राहुल गांधी जी तो 4000 किलोमीटर 'भारत जोड़ो यात्रा' में पैदल चले, लोगों से मिले। फिर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान जातिगत जनगणना की बात की और आरक्षण पर 50% की सीमा हटाने की बात कही। नरेंद्र मोदी, यहां आकर बालासाहेब ठाकरे जी की बात करते हैं और उन्हीं के बेटे की पीठ में छुरा घोंप देते हैं।

'महाराष्ट्र के किसान परेशान हैं'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं। उन्हें फसलों का सही दाम नहीं दिया जाता है। युवा मेहनत से पढ़ाई करता है, उनके लिए नौकरी नहीं है। यहां 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही। महाराष्ट्र को मजबूत करने और विकास के लिए BJP के पास नीतियां नहीं हैं। 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश महाराष्ट्र से हटकर दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गया। 6,000 से ज्यादा उद्योग यहां बंद हो गए। किसान का कर्ज माफ करने की बात पर कहते हैं कि पैसे नहीं हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर देते हैं।

20 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra elections: सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर कंगना रनौत ने दिया ये बड़ा बयान