केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार केवल कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में आयुष की छह में से पांच विधाओं के डॉक्टर मौजूद हैं। देश में सर्वाधिक आयुष चिकित्सक महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल है। मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों में राजस्थान से चार गुणा से अधिक आयुष चिकित्सक उपलब्ध हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 160, कर्नाटक 121, उत्तरप्रदेश 117, गुजरात 81, मध्यप्रदेश 62, तमिलनाडु 50 और राजस्थान में महज 45 आयुष महाविद्यालय हैं।