17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत के बाद आया कथित ‘धमकी’ वाला वीडियो, महुआ मोइत्रा बोलीं- फिर अपने शिकार पर लौट आया

Swatantra Bhardwaj New Video: जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत मिलने के बाद उनका कथित ‘वार्निंग’ वीडियो सामने आया। वीडियो पर महुआ मोइत्रा ने निशाना साधते हुए न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 17, 2026

Swatantra Bhardwaj and Mahua Moitra

Swatantra Bhardwaj and Mahua Moitra (फोटो सोर्स: IANS/ANI)

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने जंतर-मंतर पर कथित मारपीट मामले में आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत मिलने पर कड़ा ऐतराज जताया है। स्वतंत्र का कथित 'धमकी' वाला एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महुआ ने न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आरोपी रिहा होते ही फिर से अपने 'शिकार' पर निकल पड़ा है।

टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'Gen-Z of India' द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि भारत में न्यायपालिका आज हमारे संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है। मैं इसे बेबाक कह रही हूं। सत्यमेव जयते। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो की प्रामाणिकता और इसके हालिया होने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

क्या है वायरल वीडियो में?

सामने आए वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद को चेतावनी देता नजर आ रहा है। आरोपी ने कहा कि चंद्रशेखर ने उसके भाइयों को पीटने के लिए लोग भेजे थे। वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि तुम्हारा जो बाप है, चंद्रशेखर आजाद रावण, उसको जाकर मैसेज पहुंचा देना… उनका जो अटैक हुआ है, उसका बदला लेने के लिए एक ब्राह्मण शेर है, उसका नाम है स्वतंत्र भारद्वाज। आके टकरा लेना।

तीन हफ्ते की मिली है अंतरिम जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने 15 सितंबर को ही 21 वर्षीय स्वतंत्र भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर की अदालत ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर यह राहत दी। यह मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़ा है। पुलिस ने इसी महीने की शुरुआत में बुलंदशहर से उसे हिरासत में लिया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग