22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान पर खरगे का पलटवार, बोले- ‘रोजगार, महंगाई और निवेश पर बात करें’

'दिमागी नक्सली' बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर पलटवार किया है। बोले- रोजगार, महंगाई और निवेश जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 22, 2026

Mallikarjun Kharge, Dimagi Naxal, PM Modi, Narendra Modi, Kharge on PM Modi, Kharge Latest Statement, Dimagi Naxal Remark, PM Modi Dimagi Naxal, Vande Mataram Controversy, Vande Mataram Row,

मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो - एएनआई)

Mallikarjun Kharge Slams PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करनी चाहिए। इनमें रोजगार, महंगाई और निवेश जैसे मुद्दे शामिल हैं।

खरगे ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, “PM मोदी 'दिमागी नक्सली' नया शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। तो हम सभी 'दिमागी नक्सली' हैं। देश के लिए आप क्या कर रहे हैं, उस पर बात कीजिए।”

उन्होंने कहा कि सरकार को रोजगार, महंगाई, निवेश और देश के लोगों को नौकरियां देने जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए। खरगे ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों को छोड़कर वंदे मातरम नहीं गाए जाने की बात की जा रही है।

हम देश के गद्दार हैं क्या?

खरगे ने कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का जिक्र करते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के लोग देश के गद्दार हैं।

खरगे ने बीजेपी पर अंग्रेजों के सामने माफी मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज वही लोग खुद को देशभक्त बताते हैं। उन्होंने वंदे मातरम को लेकर चल रही बहस पर भी सवाल उठाया।

वंदे मातरम को लेकर भी PM मोदी पर निशाना

खरगे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम को लेकर इतना जोर दे रहे हैं तो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इसे क्यों नहीं गाया? उन्होंने यह भी कहा कि अगर पूरा गीत गाने की बात है तो पूरा गीत गाया जाना चाहिए।

खरगे ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भविष्य में कोई दूसरी सरकार किसी फैसले को बदलने की बात करे तो क्या हर बार उसे बदला जाता रहेगा।

PM मोदी ने 'दिमागी नक्सली' को लेकर क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए स्वतंत्रता दिवस के भाषण में 'दिमागी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलियों को खत्म किया जा रहा है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में 'दिमागी नक्सली' भी मौजूद हैं।

PM मोदी ने ऐसे लोगों की पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत बताई थी। इसी बयान को लेकर अब खरगे ने सरकार पर निशाना साधा है।

वंदे मातरम को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

खरगे का यह बयान ऐसे समय आया है जब वंदे मातरम को लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक बहस चल रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने 1937 के अपने रुख को दोहराते हुए कहा था कि उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरे ही गाए जाएंगे।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। खरगे ने इसी राजनीतिक बहस के बीच सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने को कहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग