12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम इंसानियत के नाते न्याय मांग रहे हैं’, INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच ममता बनर्जी का बयान

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि हम इंसानियत के नाते न्याय मांग रहे हैं। राहुल गांधी ने SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 12, 2026

Mamata Banerjee protest

पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Photo-ANI)

Mamata Banerjee Statement: INDIA गठबंधन के विरोध मार्च के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्याय की मांग उठाई है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि हम इंसानियत के नाते न्याय की मांग कर रहे हैं। बस यही बात है… हमें न्याय चाहिए। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का पैदल मार्च

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, तेजश्वी यादव ने 'लोकतंत्र के लिए मार्च' का नेतृत्व किया। इस मार्च में विपक्षी नेता और सैकड़ों समर्थक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया में पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। INDIA गठबंधन ने SIR पर रोक लगाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष इन मुद्दों को चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों से जोड़कर देख रहा है।

मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

INDIA गठबंधन का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। विपक्ष की मांग है कि सूची में किए जाने वाले बदलावों की जानकारी सार्वजनिक की जाए और किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले उचित नोटिस और कारण बताए जाएं। विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच और सुधार की मांग कर रहा है। वहीं, 'वोट चोरी' और अनियमितताओं से जुड़े आरोप विपक्ष के दावे हैं।

एक दिन पहले ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4 से 5 बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था। लेकिन CJI ने यह मांग ठुकरा दी थी।