इससे पहले दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया। मार्च में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मार्च में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचे थे। विपक्ष ने इस मार्च के जरिए कथित 'वोट चोरी', SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।