हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले उन राज्यों की सरकारों के बारे में अपना रुख साफ करना चाहिए, जहां ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में सरकारें बनी हैं। उन्होंने केरल, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों का नाम लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को इन सरकारों से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।