2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन को दिया तगड़ा झटका, कांग्रेस और वाम को लेकर कही ये बड़ी बात

INDIA Alliance: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 29 Dec 2023, 9:27 AM IST

  Mamta Banerjee big announcement TMC will not  alliance with Congress and Left in Bengal


लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बनाए गए 28ल दलों के INDIA गठबंधन मेें अबतक सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी तरह की बात नहीं हो पाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गठबंधन की बैठक के दौरान भी ये कहा था कि 31 दिसंबर तक सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ खास होता हुआ नहीं दिख रहा है। वहीं, अब ममता ने गठबंधन को झटका देते हुए दो टूक कह दिया है कि वह बंगाल मे किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

बंगाल में अकेले लड़ेगी TMC

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के चकला में कार्यकर्ता सम्मेलन और एक रैली करके लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने INDIA गठबंधन को झटका देते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लड़ेगा जबकि बंगाल में वह अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी। वह ना तो कांग्रेस और ना ही वाम दलों के साथ समझौता करेंगी। वहीं, ममता ने CAA के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि नागरिकता कार्ड हर लोकसभा चुनाव से पहले मतुआ समुदाय के वोटों को लुभाने की एक चाल है।

बांग्लादेश से आए लोग भारत के नागरिक

उत्तर 24 परगना जिले में मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 1971 तक बांग्लादेश से बंगाल आए मतुआ समुदाय के लोग भारत के नागरिक है। अगर वह इस देश के नागरिक नहीं हैं, तो आपको मुफ्त राशन, स्वास्थ्य साथी, पैन कार्ड, आधार कार्ड कैसे मिल रहा है?" बनर्जी ने जोर देकर कहा, पहले, नागरिकता कार्ड जिला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी थी, लेकिन इसे छीन लिया गया है क्योंकि वे लोगों को बांटना चाहते हैं।

CAA के नाम पर लोगों को बरगलाती है BJP

मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी CAA के मुद्दे को हर साल उछाल कर लोगों को बरगलाने और वोट हासिल करने की कोशिश करती है। उन्होंने नागरिकता के झूठे वादों से मतुआ समुदाय को बार-बार गुमराह किया है। उसने बंगाल और आप लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। बंगाल और ठाकुरबाड़ी के विकास का काम हमने किया किया। हमने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों बनवाएं, वो ठाकुरबाड़ी में वोट मांगने और बड़े-बड़े दावे करने आते हैं।

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर कोहरा, IMD ने 11 राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी