30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में GRP के जवान से गलती से चली गोली, बुजुर्ग घायल

पंजाब के होशियारपुर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक कर्मी द्वारा गलती से गोली चल गई। इस घटना में बुजुर्ग घायल हो गया है।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 10 Jul 2022, 12:03 AM IST

Man shot by Group jawan accidentally in train hoshiarpur, Punjab

Man shot by Group jawan accidentally in train hoshiarpur, Punjab

पंजाब के होशियारपुर में एक ट्रेन के भीतर GRP द्वारा गलती से चली गोली का एक बुजुर्ग शिकार हो गया। यहाँ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक कर्मी की सरकारी राइफल से गलती से गोली चल गई। घायल अवस्था में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले की जांच भी शुरू कर चुकी है।

दरअसल, शनिवार को सुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति शुक्रवार रात को मौरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन से अमरनाथ से वापस आ रहा था। इसी दौरान जब ट्रेन हिमाचल प्रदेश के कंदरोड़ी मीरथल के पास से गुजर रही थी तब उसमें सवार GRP का एक कर्मचारी शौचालय इस्तेमाल करने के लिए गया। अभी वो जा ही रहा था कि उसके हाथ से राइफल गिर गई और तब उससे गोली चल गई।

इस घटना पर जालंधर जीआरपी के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि एक कर्मी द्वारा शौचालय जाते समय गलती से राइफल गिरी और उससे गोली चल गई।

यह भी पढ़े- मोबाइल पर धमकी दी, तेरे को गोली से उड़ाएंगे, बच नहीं पाएगा

राइफल से दुर्घटनावश चली गोली सीधे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को जा लगी जिससे वो घायल हो गया। ट्रेन में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों में डर वैथ गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बुजुर्ग को अपसताल पहुंचा दिया है।

इसके बाद ट्रेन को तुरंत मुकेरिया स्टेशन पर रोक दिया गया और गोली लगने से घायल हुए बुजुर्ग को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायल बुजुर्ग को लुधियाना रेफ़र कर दिया और इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।