5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर हिंसाः इंफाल पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सीएम से मांगा मिलने का समय

DCW Chief In Manipur: दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल रविवार दोपहर मणिपुर पहुंचीं। वो वहां की हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। साथ ही सीएम एन बिरेन सिंह से भी मुलाकात करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Jul 2023, 3:18 PM IST

मणिपुर हिंसाः इंफाल पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

मणिपुर हिंसाः इंफाल पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच आज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल इंफाल पहुंच गई हैं। उन्होंने बीती रात मणिपुर जाने का ऐलान किया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने ट्ववीट कर भी बताया था कि सरकार उन्हें मणिपुर नहीं जाने दे रही है। अब सरकारी अनुमति नहीं होने के बाद भी स्वाति मालीवाल रविवार दोपहर करीब एक बजे इंफाल एयरपोर्ट पहुंचीं। स्वाति मालीवाल के मणिपुर पहुंचने की तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर की है। हालांकि DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा उन्होंने मणिपुर सरकार को पत्र लिखा है कि वह राज्य का दौरा करना चाहती है और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हैं। इस पर राज्य सरकार ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया।



राज्य सरकार की रोक के बाद भी पहुंचीं मणिपुर

राज्य सरकार ने उन्हें मणिपुर आने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन स्वाति मालीवाल इंफाल पहुंच चुकी हैं। मणिपुर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आई है। मैंने राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने सीएम एन बिरेन सिंह से मिलने का समय मांगा है। वह मणिपुर के इंफाल एयरपोर्ट पहुंची हैं। इसके बाद सीएम कार्यालय जाएंगी। अब देखना है कि मणिपुर सीएम स्वाति मालीवाल से मुलाकात करते हैं या नहीं।


मणिपुर में करीब डेढ़ महीने से हिंसा का दौर

मालूम हो कि मणिपुर में करीब तीन महीने से हिंसा का दौर जारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मची इस हिंसा में करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 60 हजार लोग गांव-घर छोड़कर राहत कैंपों में रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले मणिपुर से दो लड़कियों को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाने का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद से मणिपुर के हालात को लेकर पूरे देश में चिंता है।


स्वाति मालीवाल ने कहा- मैं पीड़ितों से मिलना चाहती हूं

वायरल वीडियो के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीएम और मणिपुर सीएम से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। अब वो मणिपुर जाकर पीड़िताओं से मिलेंगी। इस मौके पर स्वाति मालीवाल ने कहा मैं सीधे सीएम कार्यालय जाऊंगी, मैं मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मिलना चाहती हूं।

मैं यौन शोषण पीड़ितों से मिलना चाहती हूं और देखना चाहती हूं कि क्या उन्हें कानूनी सहायता, परामर्श या कोई मुआवजा मिला है। मैं मणिपुर सरकार से अपील करती हूं कि मैं राज्य के लोगों की मदद करने के लिए यहां आई हूं, कृपया मुझे ऐसा करने की अनुमति दें।

यह भी पढ़ें - मणिपुर में वीडियो वायरल होने के बाद मिजोरम में दहशत, सरकार कर सकती है एयरलिफ्ट