30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर : वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी, जितनी बर्बरता दिख रही है हुई उससे कही ज्यादा थी

Manipur Horrific Video: नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर बीते करीब ढाई महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जबरदस्त संघर्ष जारी है। इस बीच अब मणिपुर हिंसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पूरे देश में आक्रोश है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी-  
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Jul 2023, 8:05 AM IST

मणिपुर के वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी, जितनी बर्बरता दिख रही है हुई उससे कही ज्यादा थी

मणिपुर के वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी, जितनी बर्बरता दिख रही है हुई उससे कही ज्यादा थी

Manipur Horrific Video: मणिपुर के वायरल वीडियो को आप अभी तक देख चुके होंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल है। सरकार द्वारा इसे वायरल करने पर रोक लगाए जाने के बाद भी ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य साइटों पर यह वीडियो उपलब्ध है। इस वीडियो में उन्मादी भीड़ दो लड़कियों के साथ जिस तरह की दरिंदगी करता नजर आ रहा है, उसे देखकर लोगों का खून खौल उठा है। राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार ने वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही है। वायरल वीडियो का मुख्य आरोपी गिरफ्तार भी हो चुका है। लेकिन इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी अब भी लोगों से ओझल है। वीडियो में जितनी दरिंदगी होती दिख रही है, हकीकत में उससे कहीं अधिक बर्बरता उस रोज हुई थी। आइए जानते हैं मणिपुर के वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी-


पीएम मोदी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

वीडियो सामने आने पर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू किए। रात भर में भी इस वीडियो से ऐसा माहौल बनाया कि सभी मुद्दे पीछे छूट गए। सुबह होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, सुप्रीम कोर्ट सहित सभी की प्रतिक्रियाएं आने लगी।

इस वीडियो पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरा हृदय क्रोध और पीड़ा से भरा हुआ है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा यदि सरकार नहीं करेगी कार्रवाई तो हम करेंगे

वायरल वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह महिलाओं को नग्न घुमाए जाने के वीडियो से वास्तव में परेशान हैं। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। सरकार को कार्रवाई का आदेश देते हुए सीजेआई ने कहा, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे।



मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मौत की सजा पर विचार

महिलाओं को नग्न करके परेड कराए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। राज्य सरकार आरोपियों के लिए मौत की सजा पर विचार कर रही है।

घटना पर जारी हंगामे के बीच मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, वीडियो सामने आने के आज सुबह पहली गिरफ्तारी हुई। मामले की जांच चल रही है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए।

हालांकि इस मामले में कल शाम तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस से कब्जे से छीनकर की थी दरिंदगी

वायरल वीडियो में दिख रही दो लड़कियां अपना जान बचाने के लिए परिवार के साथ जंगल में भागी थी। महिलाओं के साथ उसके पिता और भाई भी थे। जंगल में कुछ देर तक भागने के बाद पुलिस ने इन्हें बचाया। जिसके बाद पुलिस इन लोगों को लेकर थाने जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में हमलावरों की भीड़ ने फिर से इन लोगों को घेर लिया। थाने से करीब दो किमी पहुंचे उन्मादी भीड़ ने पुलिस के कब्जे से इन लोगों को छुड़ा दिया और फिर इनके साथ दरिंदगी की।

यह भी पढ़ें - 'मेरा घर जल रहा है इसे बचाइए', मणिपुर की ओलंपिक चैंपियन ने PM मोदी से लगाई गुहार


21 साल की लड़की का दिनदहाड़े गैंगरेप, भाई की हत्या

भीड़ ने तीनों को नंगा कर सड़क पर दौड़ाया। 21 साल की उम्र की लड़की के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप किया। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने लड़की के भाई की हत्या कर दी। जब उन्मादी भीड़ का मन भर गया तब स्थानीय लोगों की मदद से महिलाएं घर पहुंची।

इसके बाद कई दिनों तक महिलाएं बदहवास रही। बाद में 18 मई को पुलिस से शिकायत की गई। 21 मई को थोबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। लेकिन केस दर्ज करने के बाद भी कई दिनों तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।




हमलवार मैतेई तो पीड़िता कुकी जनजाति की

केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। कल यानी कि बुधवार 19 जुलाई को जब वीडियो वायरल हुआ तब आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे हमलावर मैतेई समुदाय के लोग हैं। जबकि हिंसा की शिकार हुई महिलाएं कुकी जनजाति समुदाय की हैं। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है।

मणिपुर के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार आरोपी


वायरल वीडियो दिखाने पर रोक, इसलिए पत्रिका नहीं दिखा रहा

केंद्र सरकार ने गुरुवार (20 जुलाई) को बड़ा कदम उठाते हुए मणिपुर में महिलाओं पर बर्बरता के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी करते हुए मणिपुरी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर करने से रोकने को कहा है। केंद्र सरकार के रोक के साथ-साथ यह वीडियो पीड़ित महिला की पहचान उजागर करने वाला है। इस कारण पत्रिका इस वायरल वीडियो को नहीं दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें - मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर देश में उबाल, एक्शन में सरकार

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय