29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, आतंकियों ने की एसडीपीओ की हत्या

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के मोरेह में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी। मणिपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2023, 3:17 PM IST

manipur violence

manipur violence

manipur violence मणिपुर में बीते छह महीनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी। मणिपुर पुलिस ने मंगवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि तेंगनौपाल जिले के मोरेह में एसडीपीओ की हत्या की गई है।


हेलीपैड का निरीक्षण करने गए थे अधिकारी

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोरेह के एसडीपीओ चिंगथम आनंद उस समय गोली लगने से घायल हो गए जब उग्रवादियों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कुकी समुदाय के प्रभुत्व वाले सीमावर्ती शहर में नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे थे।

इलाके में तलाशी अभियान जारी

अधिकारी ने कहा कि एसडीपीओ को गोली लगने के बाद मोरेह के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

लोग कर रहे है पुलिस और कमांडों की तैनाती का विरोध

यह घटना कई नागरिक और समाजिक संगठनों द्वारा सीमावर्ती शहर मोरेह से सुरक्षा बलों को हटाने की मांग के कुछ सप्ताह बाद हुई है। मोरेह शहर में स्थानीय लोग राज्य पुलिस और कमांडो की तैनाती का विरोध कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग