कांग्रेस के उम्मीदवार
- राजस्थान - रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
- तमिलनाडु - पी चिदंबरम
- छत्तीसगढ़ - राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन
- हरियाणा - अजय माकन
- कर्नाटक - जयराम रमेश
- मध्य प्रदेश - विवेक तन्खा
- महाराष्ट्र - इमरान प्रतापगढ़ी

भाजपा ने घोषित किए 18 उम्मीदवारभारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/LUBrhkXGHN
— BJP (@BJP4India) May 29, 2022
बीजेपी ने राजस्थान से घनश्याम तिवाड़ी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव के नाम पर मुहर लगा दी है।
दूसरी सूची में महाराष्ट्र से धनंजय महादिक और झारखंड से आदित्य साहू का नाम जारी किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पार्टी ने यहाँ फिलहाल 6 उम्मीदवारों की ही घोषणा की है। बताते चलें कि बीजेपी ने अभी राजस्थान से भी सिर्फ एक सीट पर ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। राजस्थान से अभी एक नाम और घोषित किया जा सकता है। वहीं , यूपी की तो 7 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत है। आठवीं सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी उतारेगी। जबकि सपा ने सिर्फ तीन प्रत्याशी ही अभी तक घोषित किए हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन के पास तीन प्रत्याशियों को जिताने के लिए ही बहुमत है।
भाजपा के उम्मीदवार
- राजस्थान - घनश्याम तिवाड़ी
- उत्तर प्रदेश - लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव
- उत्तराखंड - कल्पना सैनी
- बिहार - सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल
- हरियाणा - कृष्ण लाल पंवार
- मध्य प्रदेश - कविता पाटीदार
- कर्नाटक - निर्मला सीतारमण और जग्गेश
- महाराष्ट्र - पीयूष गोयल , डॉ. अनिल सुखदेवराव और धनंजय महादिक
- झारखंड - आदित्य साहू