इसके साथ ही मलिक ने किसानों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, इस समय किसानों के साथ गलत हो रहा है। पिछले 10 महीने से घर छोड़कर किसान दिल्ली में पड़े हुए हैं। मैं उनके साथ हूं, किसानों के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ झगड़ा कर चुका हूं। सबको कह चुका हूं कि किसानों के साथ गलत हो रहा है।