हिमाचल प्रदेश में आज (मंगलवार) को राज्यसभा कीे इकलौती सीट के लिए वोटिंग जारी है। ऐसे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी से बगावत करते हुए विपक्ष के कैंडिडेट को अपना वोट दिया है। वहीं, इसके बारे में जब प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से मीडिया वालों ने सवाल किया तो उन्होंने भी इस बात का संकेत दिया कि पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं किया है।