यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निहत्थे नागरिकों और पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद देशभर में गुस्सा और आक्रोश फैल गया। मुलाकात से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत ने इस हमले को लेकर संघ परिवार की गहरी चिंता और हिंदू समुदाय में बढ़ते गुस्से व असुरक्षा की भावना को प्रधानमंत्री के सामने रखा। उन्होंने आतंकी हमले से निपटने के लिए सरकार और प्रधानमंत्री के प्रयासों को संघ का पूर्ण समर्थन देने की बात भी कही।