8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain : मॉनसून की विदाई का वक्त बदला, सितंबर में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में सितम ढहाएगी मूसलाधार बारिश

IMD Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 25 सितंबर के लिए आधीं, तूफान और बादलों की गर्जना को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 Sep 2024, 10:04 AM IST

Monsoon Withdrawal : मॉनसून का आगमन केरल से तो विदाई पश्चिमी राजस्थान से होती है। इस बार मॉनसून की विदाई का वक्त बदल गया है। मॉनसून विदाई की सामान्य तौर पर 17 सितंबर को निर्धारित है लेकिन इसकी घोषणा भारतीय मौसम विभाग कर​ता है। मॉनसून आगे बढ़ है तो मौसम विभाग ने तिथि निर्धारित करने के लिए आज बैठक बुलाई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक और राजस्थान मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने इस संबंध में बताया है कि अभी मॉनसून की विदाई नहीं हुई है।

सितंबर के अंत तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ जगहों से विदाई शुरू हो सकती है। फिलहाल अभी मॉनसून विदाई के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है​ कि बारिश अब कमजोर हो रही है लेकिन राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 15 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून की गतिविधियां कम हो जाएगी। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ पश्चिमी क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 25 सितंबर के लिए आधीं, तूफान और बादलों की गर्जना को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में क्षीण बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश थम गई है। तापमान स्थिर और मौसम खुला रहेगा। रात्रि के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।