30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून सत्र में 31 बिल पेश करने की तैयारी, INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री प्रह्लाद जोशी- ये नई बोतल में पुरानी शराब

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने पर मंथन किया गया।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jul 2023, 7:00 PM IST

INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री प्रह्लाद जोशी- ये नई बोतल में पुरानी शराब

INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री प्रह्लाद जोशी- ये नई बोतल में पुरानी शराब

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र कल यानी कि 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हो रही है। बैठक में मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हो रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्य सभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, सीपीएम नेता सहित कई अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। इस बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्वाइंट्स तैयार किए गए। बैठक के बीच यह जानकारी भी सामने आई कि केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा को लेकर तैयार है। मालूम हो कि मानसून सत्र के लिए हुए विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की थी।



विपक्षी गठबंधन पर तंज- नई बोतल में पुरानी शराब

विपक्ष की बैठक और यूपीए का नाम इंडिया रखे जाने पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह नाम बदलने से लोग नहीं बदल जाएंगे। लोग तो वही हैं, यह तो वह बात है कि पुरानी वाइन और नई बोतल। मालूम हो कि एक दिन पहले बेंगलुरु में आयोजित बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है।

हंगामेदार होगा मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। बुधवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि बालासोर हादसे, महंगाई, बेरोजगारी, इंडो-चीन स्थिति और इंडो-चीन ट्रेड में जो असंतुलन हो रहा है, उसपर चर्चा हो। जिस तरह से संघीय ढांचे पर प्रहार हो रहा है उस पर चर्चा होना ज़रूरी है...सत्तारूढ़ पार्टी अगर सदन चलाना चाहती है तो विपक्ष के मुद्दों पर ध्यान देना ज़रूरी है।

दिल्ली अध्यादेश के मसले पर भी हंगामा

मानसून सत्र में दिल्ली सरकार के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार बिल लेकर आएगी, जिस पर काफी हंगामा मचने के आसार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में विभिन्न पार्टियों से इस बिल का विरोध करने की अपील की है. कांग्रेस ने भी बिल का विरोध के मुद्दे पर केजरीवाल को समर्थन दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है।

यह भी पढ़ें - मानसून सत्र में दिल्ली अध्यादेश, डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन समेत 21 बिल पेश करेगी सरकार