24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update: भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज! चार दिन में केरल पहुंचेगा मानसून, इन 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: आईएमडी ने कहा कि पूर्वी बांग्लादेश से अब चक्रवात रेमल पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है।
2 min read
Google source verification

Monsoon Update: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के दौरान दिल्ली, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्योंं में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बहुत जल्द मानसून केरल में दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। पहले मौसम विभाग ने बताया था कि 31 मई को मानसून केरल से टकराएगा। अब थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बारिश होने की संभावना है।

चार दिन में केरल पहुंचेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी बांग्लादेश से अब चक्रवात रेमल पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है, जिससे देश भर में भीषण गर्मी और लू की तपिश से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

30 मई से धीमा पड़ेगा लू का असर

दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल और बांग्लादेश से गुजरने के बाद अगले सात दिन तक पूर्वोत्तर राज्यों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चल रही गंभीर लू के 30 मई से धीमा पड़ने के आसार हैं। गर्म और आर्द्र मौसम की स्थितियां बुधवार तक गुजरात, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बनी रहेगी।

इन छह शहरों में लू का कहर

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने भी भारत के छह प्रमुख शहरों में लू के थपेड़ों और ऊंचे तापमान को खतरनाक बनाने वाले कारणों का विश्लेषण कर बताया कि इस बार पारा के साथ हवा में बढ़ती नमी (ह्यूमिडिटी) का खतरनाक संयोजन परेशान करने वाला है। यह अध्ययन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के आंकड़ों का आकलन किया।

रिकॉर्डतोड़ गर्मी, रात को नहीं मिल रही राहत

विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बाद रात को भी राहत नहीं मिलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह स्थिति बच्चों के दिमाग के विकास पर असर डालने से लेकर गर्भवती महिलाओं तक को प्रभावित कर सकती हैं। बुजुर्ग तो इसके आसान शिकार हो ही रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Flight Fare: वंदे भारत से भी सस्ती मिल रही फ्लाइट टिकट: सिर्फ 1500 में पहुंचे जलंधर, जयपुर, पुणे, गोवा

यह भी पढ़ें- मोदी रोड के शो के लिए बनाया गया 'रथ' है अभेद किला, बुलेट और बम भी बेअसर, जानिए खासियतें

यह भी पढ़ें- नवाज शरीफ ने 25 साल बाद कबूला सच: हमने भारत के साथ किए गए शांति समझौते का किया उल्लंघन, यह हमारी गलती थी