मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, 29 जून से 3 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा चंडीगढ़, पंजाब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में, 29 जून, 2 और 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में, 29 और 30 जून को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा में और 30 जून से 2 जुलाई के दौरान बिहार में भारी बारिश होने की उम्मीद है।