
Monu Manesar
हरियाणा को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुड़गांव से मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर नूंह हिंसा में पत्थरबाजी कराने और भिवानी में जुनैद और नासिर को जिंदा जलाने का आरोप है। पुलिस को इसकी तलाश काफी दिनों से थी, लेकिन वह 8 महीनों से आंखमिचौली का खेल खेलता रहा।
नूंह हिंसा से है कनेक्शन
गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह जिले में बृजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में भी मोनू मानेसर का नाम सामने आया था, उस पर आरोप है कि उसने यात्रा से पहले अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद कथिततौर पर नासिर-जुनैद समर्थकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद हिंसा की आग देश के इलाकों में कई दिनों तक सुलगती रही।
यह भी पढ़ें: जुबान खींच लेंगे…आंखें निकाल लेंगे, सनातन धर्म का विरोध करने वालों को भाजपा के इस मंत्री ने दी चेतावनी
Updated on:
12 Sep 2023, 2:09 PM IST
Published on:
12 Sep 2023, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.