
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( Mumbai )से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के लोअर परेल इलाके ( Lower Parel ) में स्थित एक बहुमंजिला इलाके में आग लग ( Fire Breaks Out ) गई है। आग इमारत की 19वीं मंजिल पर लगी है। बिल्डिंग में भीषण आग को बुझाने के लिए घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं।
वहीं आग लगने की वजह से एक सिक्योरिटी गार्ड खुद को बचाने लिए बालकनी में लटक गया, लेकन वो ज्यादा देर खुद को रोक नहीं पाया और हाथ छूटने की वजह से बालकनी से नीचे गिर गया।
नीचे गिरने की वजह से ये शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है। जख्मी हालत में ही गार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। रिहायशी इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी आग को लेवल थ्री की आग बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
दमकल विभाग के मुताबिक मुंबई में करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी आग में एक व्यक्ति घायल हुआ। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं।
मिली जानकारी के मुताबिक ये आग करी रोड स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है। दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि आग कैसे लगी है इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये बिल्डिंग 60 मंजिला है और आग 19 वें मंजिलें पर लगी है।
वहीं आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके सबसे पहले मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही पानी के कई टैंकर भी घटना स्थल पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
इसके अलावा वहां पर एंबुलेंस भी मौजूद है। इमारत में उपस्थित लोगों को बाहर निकला जा रहा है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इस इमारत में मौजूदा समय में कुल कितने लोग फंसे हैं।
Published on:
22 Oct 2021, 12:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.