
देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी पिछले कई दिनों से धमकी भरे ईमेल आ रहे थे। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने शनिवार (4 नवंबर) को तेलंगाना से एक 19 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी गणेश को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी को धमकी भरे पांच ईमेल मिले थे, जिसमें उनसे पैसे की मांग की गई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी थी। एक ईमेल में तो मुकेश से 400 करोड़ रुपये मांगे गए, और रकम नहीं देने पर जान से मरने की धमकी दी गयी थी। लेकिन इससे पहले की आरोपी कोई गलत काम कर पाते, पुलिस ने प्रोएक्टिव होते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया।
ईमेल में क्या?
पुलिस के मुताबिक पहला धमकी भरा ईमेल मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को भेजा गया था, जिसमें शादाब खान नाम के एक शरारती लड़के ने लिखा, 'अगर मुकेश अंबानी हमें 20 करोड़ नहीं देंगे, तो हम आपको मार देंगे। हमारे पास भारत के सबसे बेहतरीन शूटर्स हैं।' वहीं, इसके बाद उन्हें एक और धमकी भरा ईमेल भेजा जिसमें कहा गया कि अब उन्हें 200 करोड़ रुपये चाहिए।
पुलिस क्या बोली?
इस ममाले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि यह कुछ किशोरों द्वारा की गई शरारत है। हम हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं और मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे।
Published on:
4 Nov 2023, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.