बता दें कि मैसूर से दरबंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई और कई डिब्बे पटरी से भी उतर गए। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। दरअसल, यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। घायलों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायलों की स्थिति को देखने के लिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन अस्पताल पहुंचे। रेलवे ने इस घटना को साजिश माना है और इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है और सीआरएस जांच के आदेश भी दिए है।