26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागालैंड में जहरीली शराब पीने के बाद हुई मौत मामले में 19 गिरफ्तार, जानें पुलिस ने क्या कहा

Nagaland Alcohol Ban: नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में कथित जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 3,000 बोतलें जब्त की हैं और मामले की जांच के लिए SIT गठित की है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Sep 26, 2026

Mokokchung liquor deaths

नागालैंड में शराब पीने से हुई मौत मामले में गिरफ्तार (Photo-IANS)

Nagaland Liquor Deaths: नागालैंड के दो जिलों में कथित तौर पर जहरीली या मिलावटी शराब पीने से पिछले दो दिनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। साथ ही संदिग्ध मिलावटी शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस ने क्या कहा? 

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने संदिग्ध अवैध शराब का सेवन किया था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

जांच के लिए SIT गठित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। टीम का मुख्य उद्देश्य मौतों के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन को ट्रेस करना है।

पुलिस ने शराब के नमूने जांच के लिए गुवाहाटी भेजे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब में किस तरह की मिलावट थी और क्या इसी वजह से लोगों की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन अभी उनके बारे में जानकारी साझा करना जल्दबाजी होगी।

3,000 के करीब शराब की बोतलें जब्त

घटनाओं के सामने आने के बाद नागालैंड पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 3,000 बोतल शराब जब्त की है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब कहां से आई और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया था।

1990 से शराबबंदी लागू

गौरतलब है कि नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई से जुड़ी गतिविधियां सामने आती रही हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना लेबल वाली, अज्ञात या संदिग्ध अवैध शराब का सेवन न करें। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।