29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्वकप फाइनल मैच से पहले नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा है 95 फीट चौड़ा उल्कापिंड

ODI World Cup Final India vs Australia : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच से पहले अमरीकी अतंरिक्ष संस्था नासा ने अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2023, 3:41 PM IST

icc_cwc_2023_final_india_vs_australia.png

ODI World Cup Final India vs Australia : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच से पहले अमरीकी अतंरिक्ष संस्था नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा ने बताया है कि अपोलो समूह से संबंधित एक क्षुद्रग्रह यानी एस्ट्रोयड 2023 WB बहुत तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस समय एस्ट्रोयड 2023 WB करीब 45,349 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। यह 18 नवंबर को 66 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। इसका आकार 95 फीट चौड़ा है।

एस्ट्रोयड 2023 WB एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 95 फीट चौड़ा है। यह आकार में बहुत बड़ा नहीं है। 66 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा ऐसे में कोई खतरा भी नहीं है। नासा ने निर्धारित नियम के अनुसार यह अलर्ट जारी किया है।

नासा क्यों जारी करता है अलर्ट
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हर बार उस समय अलट्र जारी करती है जब कोई क्षुद्र ग्रह यानी एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है। नासा की वेबसाइट के अनुसार अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है। इसमें से कई किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़े है। यह लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।

यह भी पढ़ें :सुदर्शन पटनायक ने ऐसी दी शुभकामनाएं, समंदर किनारे बना दी 56 फीट की विश्वकप ट्रॉफी