2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की स्कीम बताते हुए गाली दे बैठे नवजोत सिंह सिद्धू, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने गाली दे दी है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 17 Dec 2021, 7:03 PM IST

navjot singh sidhu uses a cuss word in press conference

navjot singh sidhu uses a cuss word in press conference

नई दिल्ली। कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने गाली दे दी है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग उन्हें खूब भला-बुरा कह रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे है। इसके चलते वो राज्य में जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भी सिद्धू चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अलगे पांच साल के लिए सरकार की स्कीम बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गाली दे दी।

बता दें कि कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे राज्य सरकार द्वारा बांटे जा रहे लेबर कार्ड के बारे में सवाल पूछा था। इसके जवाब में पंजाब अध्यक्ष ने कहा कि मैं यह कह रहा हूं कि हमारी स्कीम वो नहीं है। हमारी जो अर्बन गारंटी है किसी ने दी है, गारंटी। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक गाली दी और बिना असहज हुए अपनी बात जारी रखी। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हम शहरी मजदूरों को देंगे रोजगार की गारंटी
जानकारी के मुताबिक इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार शहरी मजदूरों को रोजगार की गांरटी देगी। अब मनरेगा के तहत शहरों में भी रोजगार के लिए योजना बनाई जाएगी। जिसके चलते शहरों में भी कुशल और अकुशल दोनों तरह के मजदूरों को उनकी काबिलियत के हिसाब से रोजगार दिया जाए।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा- मित्रों के फायदे के लिए खत्म किए रोजगार

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हम पिछले 25 वर्षों से अमीरों का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन किसी ने मजदूरों का जिक्र नहीं किया। लेकिन अब इन्हें अनदेखा नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के पंजाब माडल में मजदूरों का भी जिक्र होगा, हम मजदूरों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है, कई जगहों पर लेबर कार्ड के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। अब पंजाब में ऐसा माडल नहीं होगा, राज्य में गरीबों तक सभी योजनाएं पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़