29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौसेना प्रमुख का ऐलान, अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ गई 341 महिलाएं शामिल

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहाकि, अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें करीब 3000 अग्निवीर शामिल हैं। और 341 महिलाओं को मौका दिया गया हैं। अगले साल नौसेना की हर शाखा में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार चला रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Dec 2022, 1:44 PM IST

navy_chief.jpg

नौसेना प्रमुख एडमिरल का ऐलान, अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ गई 341 महिलाएं शामिल

नौसेना पहली बार अपना स्थापना दिवस नौसेना दिवस राजधानी दिल्ली से बाहर बंगाल की खाड़ी से सटे विशाखापट्टनम में मना रही है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहाकि, अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट आ चुकी है, लगभग 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं जिनमें से लगभग 341 महिलाएं हैं। अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में जो आज तक सीमित हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने आगे कहाकि, हमने 341 महिला अग्निवीरों को शामिल किया है। यह पहली बार है जब महिलाओं को रैंक में शामिल किया जा रहा है। हम महिलाओं को अलग से शामिल नहीं कर रहे हैं। उन्हें उनके पुरुष समकक्षों की तरह ही शामिल किया जा रहा है। यह चयन का एक समान तरीका है। वे समान परीक्षणों से गुजरते हैं।

महिलाओं को हर चीज के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहाकि, महिलाओं को जहाजों, एयरबेसों, विमानों पर तैनात किया जाएगा। उन्हें हर चीज के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिस तरह एक सामान्य नाविक को प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण में कोई अंतर नहीं आने वाला है। हम एक लैंगिक-तटस्थ बल बनने पर विचार कर रहे हैं जहां हम केवल व्यक्ति की क्षमता देखते हैं।

2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना रूप में खड़े होंगे

हाल की वैश्विक घटनाएं यह रेखांकित करती हैं कि हम अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते, हमें सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर स्पष्ट दिशा दिखाई है। शीर्ष नेतृत्व के साथ नौसेना की प्रतिबद्धता है कि, हम 2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना रूप में खड़े होंगे।

यह भी पढ़े - हैदराबाद में पहली बार दो ट्रांसजेंडर बने सरकारी डॉक्टर, खुशी से झूमी ट्रांसजेंडर डॉ. प्राची राठौड़

पहली बार दिल्ली से बाहर मनाया गया नौसेना दिवस

नौसेना पहली बार अपना स्थापना दिवस राजधानी दिल्ली से बाहर बंगाल की खाड़ी से सटे विशाखापट्टनम में मना रही है। वायुसेना ने भी वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर इस साल राजधानी दिल्ली में न मनाकर चंडीगढ़ में मनाया था। और इन दोनों की तर्ज पर एक नए चलन का पालन करते हुए 15 जनवरी 2023 को थल सेना अपना थल सेना दिवस दिल्ली से बाहर बेंगलुरु में मनाएगी।

नौसेना दिवस क्यों मनाते हैं

भारत नौसेना की भूमिका के सम्मान में तथा 1971 के इंडो-पाक युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए दिनांक 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है।

यह भी पढ़े - ताड़ी शराब नहीं है, सीएम नीतीश तुरंत हटाएं प्रतिबंध : चिराग पासवान