सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी तंज कसा, जो आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। "मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, और उम्मीद करता हूँ कि वे आगे भी लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे," सैनी ने कहा। साथ ही, उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उसने "अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल सिर्फ चुटकुले सुनाने में बिता दिया।"