30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिटलर की तरह काम कर रही है बीजेपी, केवल गो मूत्र पर ध्यान, शरद पवार ने बोला हमला

sharad pawar slams bjp: एनसीपी प्रमुख ने शरद पवान ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर की तरह काम कर रही है। उसके पास गोमूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 5 Jan 2024, 3:12 PM IST

sharad pawar slams bjp

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के जैसे काम कर रही है। बीजेपी के पास केवल गो मूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि पीएम मोदी केवल गारंटियां देते हैं, लेकिन उनकी कोई भी गारंटी पूरी नहीं होती है। प्राइवेटाइजेशन, गलत प्रचार फैलाना, मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत और आक्रामक राष्ट्रवाद - ये भाजपा के मूल एजेंडे हैं।

शरद के बयान पर संजय राउत का समर्थन

पवार के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत का जवाब आया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवार ने जो कुछ भी कहा, उसमें कुछ गलत नहीं है। देश साइंस, टेक्नोंलॉजी और शिक्षा से आगे बढ़ेगा उन्नति करेगा। उन्होंने आगे कहा, अगर कोई इसका विरोध करता है, तो इसका मतलब देश को 5000 साल पीछे ले जाने और धर्म के आधार पर लड़ाई पैदा करने के बारे में सोच रहा है।"