
NDA की बैठक (फोटो-ANI)
NDA Mangal Milan Meeting: धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे बाद पहली बार NDA के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में नई बनी नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया को पहली बार इस बैठक में बुलाया गया है। NCPI के शामिल होने को NDA की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, NCPI को अभी तक मान्यता नहीं मिली है। यह बैठक संसद के पुस्तकालय भवन के GMC बालयोगी ऑडिटोरियम में हो रही है।
बैठक में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद और NCPI नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हां, मैं बैठक में जा रही हूं। बैठक होने दीजिए, फिर हम बात करेंगे।
NDA के मंगल मिलन समारोह के दौरान पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल 2026 रणनीति भी तैयार की जाएगी। मोदी सरकार इस नए बिल के जरिए परीक्षा घोटालों पर लगाम लगाना चाहती है। 2024 के कानून में सात बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब जांच और ट्रायल तय समय में होंगे। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। स्पेशल टास्क फोर्स, स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर लगाए जाएंगे। सजा बढ़ाई जाएगी, जुर्माना ज्यादा होगा और अपील की प्रक्रिया आसान होगी।
भाजपा की तरफ से युवा सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा JDU के आलोक कुमार सुमन, TDP के लावू श्रीकृष्ण देवरायलु, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, NCP के सुनील तटकरे, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, LJP के अरुण भारती समेत दूसरे सहयोगी भी बोलेंगे।
21 जुलाई की पिछली मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ है। पेपर लीक को किसी भी हाल में राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पीएम ने परीक्षा गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर काम किया जा रहा है। छात्रों के हित सबसे ऊपर हैं। उन्होंने किसानों के कल्याण और हाल ही में साइन किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स पर भी चर्चा का जिक्र किया।
Updated on:
28 Jul 2026 01:15 pm
Published on:
28 Jul 2026 10:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
