31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Google Map में आया नया फीचर, अब लोकेशन पर पहुंचने से पहले बताएगा, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी

New feature of Google Map: गूगल मैप्स की जनरल मैनेजर मिरियम डैनियल ने बताया कि हम भारत में पहली बार ‘गूगल मैप्स’ पर ‘एड्रेस डिस्क्रिप्टर’ पेश कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Dec 2023, 10:30 AM IST

  New feature of address descriptor in Google Map soon in india

गूगल ने अपने गूगल मैप में बड़ा बदलाव किया है, जानकारी के मुताबिक गूगल अपने मैप में एक ऐसा अपडेट लेकर आया है, जिसके मुताबिक अब कहीं जाने के दौरान वह आपको रास्ता बताने के साथ ही आस-पास के रेस्तरां और कैफे के बारे में जानकारी देगा। इस बात की जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

यह नया फीचर लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन पैदल यात्रियों के लिए दिशानिर्देश और दूरी मार्कर प्रदान करेगा। भारत में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ईंधन-कुशल रूटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। गूगल वास्तविक समय के ट्रैफि‍क डेटा और सड़क की ऊंचाई के आधार पर ईंधन और उत्सर्जन को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करता है। यह सुविधा‘गूगल मैप्स’ अगले साल की शुरुआत में ही दे देगा। इसके लिए उसने इसे ‘एड्रेस डिस्क्रिप्टर’ का नाम दिया है।

अगले साल की शुरुआत में शुरु की जाएगी सुविधा

गूगल मैप्स की वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर मिरियम डैनियल ने मंगलवार को बताया कि हम भारत में पहली बार ‘गूगल मैप्स’ पर ‘एड्रेस डिस्क्रिप्टर’ पेश कर रहे हैं, जिससे हमारे यूजर्स को स्थानों के पते को पहले से बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यह सुविधा अगले साल की शुरुआत में पूरे भारत में लॉन्च की जाएगी। यह गूगल द्वारा भारत से शुरू की जाने वाली पहली वैश्विक सेवा होगी। इसके तहत मैप का इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति द्वारा शेयर की गई लोकेशन के सबसे पास के ‘लैंडमार्क और वहां से लोकेशन की दिशा का पता चल सकेगा।

2024 में शुरु होगी लेंस इन मैप्स की सुविधा

डेनियल ने ‘स्ट्रीट व्यू’ नेविगेशन की शुरुआत की घोषणा की जो पैदल चल रहे यूजर्स के रास्ते में पड़ने वाली इमारतों या मार्गों के वास्तविक ऑनलाइन चित्र दिखाएगी और इसके साथ ही जनवरी 2024 से भारत के 15 शहरों में ‘लेंस इन मैप्स’ की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि पैदल चलते समय उनके मार्ग में कौन की दुकानें या अन्य प्रतिष्ठान पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: उपराष्‍ट्रपत‍ि की मिमिक्री मामले में TMC सांसद हो सकते हैं गिरफ्तार! क्या दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी की भी हुई है शिकायत?