निशिकांत दुबे ने कहा कि अंबानी और अडानी भारत में कमाई करते हैं और अपना पैसा देश में ही रखते हैं, इसके बावजूद राहुल गांधी उनके प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अमरीका के इशारे पर काम कर रहे हैं और इसी वजह से अमरीकी कारोबारियों के प्रति उनका रवैया अलग है। दुबे ने कहा कि यदि राहुल गांधी उद्योगपतियों का विरोध करना चाहते हैं, तो उन्हें अंबानी, अडानी, टाटा, बिड़ला और जिंदल सहित सभी उद्योगपतियों का विरोध करना चाहिए। फिर एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग का समर्थन क्यों किया जा रहा है?