28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम लिए बिना PM मोदी पर नीतीश का हमला, बोले- ‘2014 वाले 2024 में रहेंगे तब न, विपक्ष में हमलोग आ गए हैं अब सब होगा’

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद राजभवन से बाहर निकलते समय नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई अहम टिप्पणी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Aug 2022, 3:03 PM IST

modi_nitish.jpg

Nitish Kumar Attacks on PM Modi After took oath Know his First Reaction

Nitish Kumar Attacks on PM Modi: बिहार में महागठबंधन विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन से निकलते समय ही नीतीश कुमार में बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मसलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी पर करारा हमला किया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहम टिप्पणी की।

बिहार में मुख्यमंत्री पद की 8वीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी पर करारा हमला किया। नीतीश ने कहा कि बीजेपी को लगता था विपक्ष खत्म हो जाएगा। लेकिन अब हम भी विपक्ष में हैं। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना। नीतीश ने साफ कहा कि हम रहें या न रहें वे 2024 में नहीं रहेंगे।


राजभवन से निकलते समय मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा। विपक्ष में हमलोग आ गए हैं अब सब होगा। बिहार की नई सरकार के कैबिनेट विस्तार पर नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रियों का शपथ ग्रहण जल्द होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाएंगे।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी CM


नीतीश ने यह भी बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जदयू को कमजोर किया। इस चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था। 2024 के लोकसभा चुनाव पर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं। हालांकि, पीएम पोस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पद के लिए उम्मीदवार नहीं हूं।

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी के समय को कभी भूल नहीं सकता। हालांकि बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने यह भी कहा भाजपा के साथ जाने से नुकसान हुआ। 2020 से भाजपा जदयू को लगातार कमजोर करने की कोशिश में लगी थी।