15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: पटना में नीतीश कुमार के करीबी जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर 

बिहार की राजधानी पटना में JDU नेता सौरभ कुमार अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक रिसेप्शन पार्टी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही, उनके दोस्त मुनमुन कुमार को भी 2 गोलियां लगी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 25 Apr 2024, 12:07 PM IST

JDU leader Saurabh Kumar shot dead in Patna, Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के पुनपुन थाना क्षेत्र में जदयू के युवा नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना में सौरभ के साथी मुनमुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि 33 साल के सौरभ कुमार सौरभ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। वह अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक रिसेप्शन पार्टी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही, उनके दोस्त मुनमुन कुमार को भी 2 गोलियां लगी हैं। मुनमुन की हालत गंभीर है।

आक्रोशित लोगों ने बवाल कर किया रोड जाम

पुलिस के अनुसार, शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार रात बढ़ैयाकोल गांव में एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे। वहां से देर रात जब लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरव कुमार की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पटना-गया मार्ग NH-83 को कई घंटे तक जाम रखा। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती ने मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें: ED ने सीएम केजरीवाल को क्यों किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में बताई ये बड़ी वजह