कंपनी ने 2032 तक अपनी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 60 GW क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से हासिल करने की योजना है। NTPC सौर और पवन ऊर्जा के साथ-साथ ऊर्जा भंडारण, ई-मोबिलिटी, वेस्ट-टू-एनर्जी, परमाणु ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है।