
ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को दी तालिबानी सजा (Photo- ANI)
Odisha News: ओडिशा के रायगढ़ जिले से एक कपल को बैंलों की तरह बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल, एक कपल ने स्थानीय रीति-रिवाज के विरुद्ध शादी रचाई थी। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने इस जोड़े को यह सजा दी है।
यह घटना ओडिया के रायगढ़ जिले के कंजामाझिरा गांव की है। यहां एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि यह शादी गांव वाले लोगों के नियमों के विरुद्ध थी। दरअसल, युवक और युवती दोनों मामा—बुआ के बेटे है। इसलिए स्थानीय रीति-रिवाजों केे अनुसार, उनकी यह शादी अवैध मानी जाती है।
इस शादी से स्थानीय लोगा काफी नाराज हो गए। इस कपल को दंडित करने के लिए गांव के सभी लोग जमा हुए। दोनों को सजा देने के लिए पकड़कर खेत में ले गए। लड़की और लड़के को बैलों की तरह बांधकर हल चलाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान भीड़ ने उनके साथ मारपीट की।
इस सार्वजनिक अपमान के बाद, कपल को गांव के मंदिर में ले जाया गया। उनके कथित पाप को 'शुद्ध' करने के लिए शुद्धिकरण अनुष्ठान करवाया गया। इस विचलित करने वाली घटना का वीडियो बनाया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है।
Updated on:
11 Jul 2025 06:12 pm
Published on:
11 Jul 2025 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
