पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही लड़की का उसके पिता के दोस्त ने ही कई बार रेप किया। नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाला भी कोई आम आदमी नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि इस केस में अफसर की पत्नी अपने पति के गुनाह पर पर्दा डाल रही थी। पुलिस ने अफसर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।
पिता के मौत के बाद डिप्रेशन में थी नाबालिग
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मुलाकात आरोपी से एक चर्च में हुई थी। उस वक्त वह अपने पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थी। इसी दौरान आरोपित ने पीड़िता से दोस्ती कर ली और अपने घर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। यह पूरी घटना साल 2020 से चल रही थी और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि इस कुकर्म में अफसर की पत्नी उसका साथ देती थी।