30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में AAP सरकार ने पूरा किया वायदा, पुरानी पेंशन स्कीम हुई बहाल, DA भी 6 प्रतिशत बढ़ा

Old Pension Scheme in Punjab: दिवाली से पहले आज पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है। आज मान कैबिनेट मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम के साथ-साथ कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Oct 2022, 7:29 PM IST

bhangwant_mann.jpg

Old Pension Scheme Restored Punjab Increase DA Approved big decision of AAP Govt

Old Pension Scheme in Punjab: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आज अपना एक बड़ा वायदा पूरा किया। पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी गई। शुक्रवार को कैबिनेट की मींटिग में इस पर मुहर लगा दी गई है। पंजाब सरकार का यह फैसला राज्य के रिटायर कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुरानी पेंशन स्कीम के साथ-साथ पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को DA में 6% बढोतरी को भी मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी। सीएम ने इसे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया।

इन दो बड़ी फैसलों के साथ-साथ मान की कैबिनेट मींटिग में और भी कई फैसलों पर मंजूरी मिली। जिसमें एक सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं से जुड़ा है। इस प्रस्ताव के अनुसार पंजाबी नौजवानों को नौकरियों में फायदा देने के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों के लिए पंजाबी विषय में पास होना आवश्यक किया गया है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में नौकरियों के लिए पंजाबी की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य होंगे।


इसके साथ-साथ बिजली विभाग में अनुकंपा पर नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव को पास किया गया। बिजली विभाग के जो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके हैं, उनके आश्रितों को भी पंजाब सरकार नौकरी देगी। राज्य में अब धार्मिक ग्रंथों की आवाजाही में लगी गाड़ियों को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे गुरुद्वारों के वाहनों को लाभ मिलेगा।


पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने पर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की वजह से यह फैसला लिया गया। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का वादा पूरा नहीं किया। अब यह चुनावी दांव खेला है। इस पर सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें कहा है कि जो कहना है, वह करना है, जो नहीं कर सकते उसे कहना भी नहीं है। हमने यह बात कही थी, इसलिए इसे लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें - पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में चला AAP का जादू, CYSS की शानदार जीत

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय