30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में Omicron के दो नए मामलों के साथ गुजरात में भी मिला चौथा मरीज, जानिए देश में कुल कितनी हुई संक्रमितों की संख्या

देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का Omicron वैरिएंट, महाराष्ट्र को दो जिलों में सामने आए दो नए केस, जबकि गुजरात में भी चौथा केस मिलने से एक बार फिर डर बढ़ रहा है। खास बात यह है कि देश के कुल संक्रमितों की आधी संख्या सिर्फ महाराष्ट्र राज्य से है, ऐसे में एक बार फिर महाराष्ट्र सुपर स्प्रेड राज्य बन सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Dec 2021, 9:21 AM IST

422.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जंग के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट ( Omicron Variant ) लगातार अपने पैर पसार रहा है। भारत में इस वैरिएंट के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में दो और नए मामले जबकि गुजरात में चौथा केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। दरअसल देश के आधे ओमिक्रॉन संक्रमित मौजूदा समय में अकेले महाराष्ट्र में हैं। ऐसे में अगर तीसरी लहर दस्तक देती है तो एक बार फिर महाराष्ट्र हॉट स्प्रेडर बन सकता है। नए मामलों के साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की कुल संख्या 41 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ेँः Omicron के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली में कब लगेगा लॉकडाउन? सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के इन जिलों में मिले नए केस
महाराष्ट्र के दो जिलों में Omicron Virus के मामले पाए गए हैं। लातूर और पुणे में ये दो केस मिले हैं। ये दोनों दुबई से लौटे हैं।

बता दें कि पुणे में पहले ही 10 केस मिल चुके हैं। नए दो केस मिलाकर अब महाराष्ट्र में कुल ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। यानी देश के कुल संक्रमितों के आधे मामले अब भी महाराष्ट्र में ही हैं।

दरअसल महाराष्ट्र में केश बढ़ने के साथ ही इस बात को लेकर आशंका बढ़ रही है कि क्या अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का भी गढ़ महाराष्ट्र ही बनेगा। इससे पहले दूसरी लहर की वजह बने डेल्टा वैरिएंट के भी करीब आधे केस लंबे समय तक महाराष्ट्र से ही आते रहे थे।

गुजरात में मिला चौथा मामला
गुजरात राज्य में भी ओमिक्रॉन से संक्रमित चौथा केस सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटे शख्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। गुजरात में पहला केस जामनगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग में पाया गया था, जो जिम्बॉब्वे से लौटा था। उसकी के संपर्क में आने वाली उसकी पत्नी और उसका भाई भी बाद में ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया था।

जानिए किस राज्य में कितने मामले
देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 41 हो गई है। जिनमें सबसे अधिका महाराष्ट्र में 20, राजस्थान में 9, कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 1, आंध्र प्रदेश में 1, दिल्ली में 2 और चंडीगढ़ में 1 है।

यह भी पढ़ेँः तेजी से बढ़ रहा Omicron Variant का खतरा, 63 देशों में फैलने के बाद जानिए WHO ने क्या दी चेतावनी

हल्के लक्षणों से राहत
ओमिक्रॉन का खतरा जरूर बढ़ रहा है, लेकिन इस बीच राहत देने वाली बात यह है कि अब तक जितने भी संक्रमित पाए गए हैं उनमें हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। राजस्थान के 9 संक्रमित निगेटिव रिपोर्ट के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर जा चुके हैं। हालांकि प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है। लेकिन हल्के लक्षणों के चलते ज्यादा चिंता नहीं है।