31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में मिले Omicron Variant के दो नए मामले, विदेश से आए कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने से हुए संक्रमित

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट लगातार अपने पैर पसार रहा है। अब गुजरात में दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। यहां के जामनगर में दो लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल जामनगर में बीते दिनों साउथ अफ्रीकी देश से लौटे विदेश यात्री के संपर्क में आने वालों की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में दो नए मामलों का खुलासा हुआ है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Dec 2021, 4:16 PM IST

Omicron Variant two case found in Gujarat

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जंग के बीच साउथ अफ्रीका से शुरू हुए नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) ने देश की चिंता भी बढ़ा दी है। लगातार ओमिक्रॉन मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच गुजरात के बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट को दो नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। ये दोनों केस जामनगर में ही सामने आए हैं। इससे पहले भी गुजरात का पहला केस भी जामनगर का ही था। इसके साथ ही अब गुजरात में कुल 3 केस ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक सामने आ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि यहां पहले मिले संक्रमित एनआरआई व्यक्ति की पत्नी और पत्नी का भाई कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिन पहले गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन का एक केस मिला था। जामनगर में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा गुजरात मूल का शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला था।

यह भी पढ़ेंः Omicron Variant: देश में कब से दी जाएगी बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

गुजरात में बीते दिनों जामनगर में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित शख्स के संपर्क में आए लोगों की जांच की गई थी। इसी जांच में अब उस शख्स की पत्नी और पत्नी का भाई ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। इन दोनों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 3 हो गई है।

खास बात ये है कि जिन दो लोग में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बावजूद ये दोनों ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इनफेक्टेड हो गए हैं। यही नहीं इन दोनों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी ले ली हैं।

देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 25 केस
ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनियाभर में पैर पसार रहा है। देश में इस वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो गया है, पहले जहां 23 लोग इस वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं, वहीं गुजरात के नए केस मिलाकर इनकी संख्या 25 हो गई है।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 10 है, इनमें भी पुणे जिले के ज्यादातर लोग शामिल हैं। वहीं राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 1 और कर्नाटक में दो केस अब तक मिल चुके हैं।

इस बात की राहत
भले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट पैर पसार रहा है, लेकिन डर के इस माहौल के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। दरअसल राजस्थान में मिले ओमिक्रॉन संक्रमित 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इन सभी को अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे में भी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि कर्नाटक से एक ओमिकॉन मरीज दुबई भाग गया है। वहीं दूसरे की रिपोर्ट को लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ेंः Omicron Variant: IMA ने जताई कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, जानिए किस बात को लेकर किया आगाह

हालांकि अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से जितने भी केस सामने आए हैं, इनमें सभी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं, जो बड़ी राहत देने वाला है। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक ऐसा वैक्सीन की दोनों डोज लिए जाने की वजह से हुआ है।

वहीं बूस्टर डोज को लेकर भी देश में तेजी मांग बढ़ रही है। इस बीच लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में कब से बूस्टर डोज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर स्टडी चल रही है। दो ग्रुप इस पर अलग-अलग जांच कर रहे हैं, जैसे ही दोनों की सहमति बनेगी देश में बूस्टर डोज लगाना शुरू कर दी जाएगी।